रायपुर वॉच

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी

Share this

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा ताल ठोंकेंगी। अभी-अभी इस बात की घोषणा नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से जारी की गई है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 252 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 229 है। जो 12 अप्रैल 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए 9 स्थैतिक निगरानी दल कार्यरत है। इसी प्रकार निर्वाचन संबंधी शिकायतों की जांच एवं निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लए 9 उडऩदस्ता दल 24 घंटे कार्यरत है। दलों को पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान कर निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *