- स्वच्छता का लिया संकल्प
तापस सन्याल/ रिसाली : राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जंयती श्याम नगर स्थित रिसाली नगर पालिक निगम कार्यालय में शुक्रवार को मनाया गया। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन छत्तीसगढ़ी में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में आयुक्त ने राष्ट्रपिता व पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर किया। इसके बाद आयुक्त ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते कहा कि बापू के जीवन संघर्ष देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। उनका जन्म दिन मानवता का महान पर्व है। उन्हांेने अपने जीवन में अहिंसा को मूल मंत्र बनाया और अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह चलाया। संक्षिप्त कार्यक्रम के अंत में आयुक्त ने अपने आस पास को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर.के.साहू., सहायक अभियंता बी.क.े सिंह, अधीक्षक देवव्रत देवांगन, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, स्वास्थ्य विभाग के जगरनाथ कुशवाहा, बिजेन्द्र परिहार, उपअभियंता गोपाल सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी ओंकार यादव आदि उपस्थित थे।

