
बिलासपुर ब्यूरो (मनोज शर्मा ) | एनटीपीसी सीपत सामाजिक सरोकार से हुआ दूर ग्राम राक के दर्रीपारा आज के स्थिति में घर गली उड़ने वाले राखड़ से लेकर समशान गृह तक दूषित हों गया है ग्राम राक में एनटीपीसी डेम से निकलने वाले पानी से मुक्तिधाम तालाब नुमा दलदल बन गया है एवं ग्रामवासीयों मरने के बाद भी अंतिम संस्कार उच्च स्थान पर संभव नहीं हो पा रहा हैं | एक माह पूर्व ग्राम के ही एक व्यक्ति कि अंतिम संस्कार नहीं हों पाने की स्थिति में जन आक्रोश को देखते हुए एनटीपीसी द्वारा दो ट्रक मिट्टी मुरूम डालवा कर अपना पल्ला झाड़ लिया गया |

जिसके बाद मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया गया | एनटीपीसी के सामाजिक सरोकार को उनके द्वारा किए हुए इस कार्य से समझा जा सकता हैं | ग्राम के सरपंच सहित क्षेत्र के ग्रामवासीयों ने समय समय पर जन हित के कार्यों कि मांग एनटीपीसी से करते रहें हैं | लेकिन उन कार्यों पर एनटीपीसी के द्वारा नज़र अंदाज़ करने का आरोप एनटीपीसी पर लगातर लग रहा हैं | उक्त सभी जानकारी छत्तीसगढ़ वॉच के टीम को सरपंच एवं ग्रामवासीयों ने दी |
