लखनऊ। यूपी में आज छठे दौर की वोटिंग हो रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इससे पहले प्रदेश में चुनाव आयोग 5 दौर की वोटिंग करा चुका है। आज के चुनाव की खास बात ये है कि अब ये पूर्वांचल में हो रहा है। इस इलाके में बीएसपी का भी दबदबा रहा है। 10 जिलों की 57 सीटों पर आज हो रही वोटिंग की पल-पल की खबर आप यहां जान सकते हैं।
-यूपी की 57 सीटों पर छठे दौर में वोटिंग जारी है। कई जगह वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
-बलिया में सदर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के काफिले पर बुधवार रात अराजक तत्वों ने हमला किया। ईंट-पत्थर फेंकने से वाहन क्षतिग्रस्त होने की खबर है। दयाशंकर सिंह ने इस हमले के पीछे सपा प्रत्याशी नारद राय को जिम्मेदार ठहराया है।
-सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह ही पोलिंग स्टेशन जाकर मतदान किया।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के लोगों से वोटिंग के छठे दौर में बड़ी तादाद में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर यूपी में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए अपील की।
-यूपी के 10 जिलों की 57 सीटों पर आज वोटिंंग हो रही है। यूपी में विधानसभा चुनाव की ये छठे दौर की वोटिंग है।

