प्रांतीय वॉच

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने अपने प्रशासनिक दल बल के साथ नगर में रात्रि भ्रमण कर नगर की मूलभूत समस्याओं का लिया जायजा

Share this

नगर पालिका अधिकारी को दिए व्यवस्था सुधार करने के निर्देश |

अफताब आलम/ बलरामपुर/आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के लोकप्रिय कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने रात्रि नगर भ्रमण कर नगर की मूलभूत समस्याओं से अवगत होते हुए, नगर की मूलभूत समस्याओं को तत्काल दुरुस्त कराने की बात नगर पालिका अधिकारी को कही है, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नगर भ्रमण कर आम जनता से भी चर्चा करते हुए विभागीय समीक्षा की ताकि शासन की योजना आम जनता तक पहुंच पा रही है, संबंधित विभाग के अधिकारी जनता की समस्याओं पर त्वरित निराकरण कर रहे हैं या नहीं, नगर में जो मूलभूत चीजे बहाल होनी है,जैसे पानी, बिजली, सड़क, वह बहाल है या नहीं,
नगर स्वक्ष, सुंदर एवं साफ है या नहीं जिसे लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार ने नगर का रात्रि भ्रमण कर जायजा लिया |कलेक्टर कुंदन कुमार के साथ बलरामपुर के कप्तान पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने भी रात्रि भ्रमण कर नगर की जनता से पुलिस और जनता के प्रति संबंधों का जायजा लिया, पुलिस और जनता के बीच एक दूसरे के प्रति विश्वास कायम हो जिसे लेकर नगर वासियों से मुलाकात की, वही किसी भी तरह का समस्या होने पर तत्काल निर्भीक होकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की बात पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कही तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था जिले में लागू हो इसके लिए जनता को भी पुलिस की मदद करने पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पुलिस और जनता में दूरी ना हो इसे लेकर डायरेक्ट नगर वासियों से बातचीत की |
कलेक्टर कुंदन कुमार के इस पहल से नगर वासियों में हर्ष है नगर की जनता ने कहा जिले के पहले कलेक्टर हैं जो रात्रि में नगर भ्रमण कर जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निराकरण की, कलेक्टर के इस पहल को जनता ने खूब सराहा तथा एक अच्छे सेवक का जनता के प्रति वफादार होने की बात नगर वासियों ने कही |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *