प्रांतीय वॉच

नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के महापौर  निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में महापौर परिषद की द्वितीय बैठक महापौर कक्ष में आहूत की गई

Share this

तापस सन्याल / भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के महापौर  निर्मल कोसरे जी की अध्यक्षता में दिनांक 21-02-2022 की महापौर परिषद की द्वितीय बैठक महापौर कक्ष में आहूत की गई। इस बैठक में क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर देवबलौदा स्थित शिव मंदिर में महा शिव रात्रि के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले महोत्सव सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें दिनांक 01-03-2022 को महा शिव रात्रि के अवसर पर सर्वसम्मति से 01 दिवसीय मेला आयोजन का निर्णय लिया गया। निगम महापौर परिषद के सदस्य  संतोष तिवारी,  मोहन साहू,  एम- जॉनी, श्रीमती देव कुमारी भलावी,  दीप्ति वर्मा,  संतोषी निषाद सहित निगम आयुक्त  कीर्तिमान सिंह राठौर, कार्यपालन अभियंता  सुनील जैन, सहायक लेखाधिकारी  राजकुमार देवांगन, सहा स्वास्थ्य अधिकारी  अश्वनी चन्द्राकर, सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव  उपस्थित रहे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *