प्रांतीय वॉच

बालोद : प्रवास सिंह बघेल के कुशल मार्गदर्शन में आज बालोद शहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Share this

इमरान/ दल्ली राजहरा/ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद अध्यक्ष एवं कलेक्टर बालोद जनमेजय महोबे के दिशा निर्देश में व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डाँ.जे.पी.मेश्राम एवं जिला शिक्षा अधिकारी बालोद प्रवास सिंह बघेल के कुशल मार्गदर्शन में आज बालोद शहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। बालोद नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं जिला संगठक रेड क्रॉस सोसाइटी चन्द्रशेखर पवार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाने के पीछे बताया गया कि बालोद शहर को पूर्ण रुप से स्वच्छ कर पुनः स्वच्छता रेटिंग में श्रेष्ट स्थान प्राप्त करने व शहर को स्वस्थ्य रखने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के अंदर के साथ-साथ शहर के बाहरी वातावरण को स्वच्छ करने का भी लक्ष्य रखा गया है,उसी तारतम्य मे आज तांदुला नहर दल्ली रोड पुल के पास स्वच्छता अभियान चलाकर वहा पर लोगो द्वारा फैलाये गये डिस्पोजल, पालीथीन, शराब की शीशी, रेपर आदि कचरा को साफ कर लोगो को भी साफ रखने की अपील किया गया।शहर से बाहर ऐसे जगहो पर पुलिस द्वारा मानिटिरिंग करने की सक्त आवश्यकता है तथा खुले मे शराब पीते पाये जाने पर अर्थदण्ड भी लगाया जाये क्योकि तांदुला का एक किनारा पुरा डिस्पोजल से भरा पडा है।पिछले साल भी कलेक्टर सर के मार्गदर्शन मे स्वच्छता अभियान बालोद मे चलाया गया था इस वर्ष भी इस अभियान मे स्वयं जिला कलेक्टर के साथ प्रशासनिक अमला भी स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। इस अभियान के तहत हम लोगों को यहां वहां कचरा ना फेंककर किसी बोरी या डस्टबिन में एकत्रित करने के लिए निवेदन करेंगे और बालोद जिला को एवं नगर पालिका बालोद को पुनः बेहतर स्वच्छता रेटिंग देकर पुरस्कृत कराने में अपनी सहभागिता देंगे।
आज स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के सदस्य ब्लॉक प्रभारी बालोद  कमला वर्मा, रूपनारायण देशमुख, डौंडी ब्लाक प्रभारी शशि कला देशमुख, सरस्वती शिशु मंदिर दल्लीराजहरा से नरेंद्र ग्वाल,जमरुवा स्कूल से अभय कुमार साहू जी व नगरपालिका बालोद के कर्मचारियों का सहयोग मिला।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *