नई दिल्ली। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र के मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव को लेकर काफी एक्टिव रहती है। और लगातार विपक्षी पार्टी पर हमलावर होने का कोई भी मौका नहीं चुकना चाहती है। इस कड़ी में आज उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर हमलावर होते हुए लिखा है।
पिछले 6 सालों में बेरोजगारी से आत्महत्या करने वालों की संख्या 60% बढ़ गई, 2018-20 के बीच में बेरोजगारी के चलते देश में हर दिन औसतन 12 लोगों ने आत्महत्या की
मोदी जी 70 सालों की रट छोड़कर असल मुद्दों पर बात करिए। युवा पीड़ा में हैं, कब तक असल मुद्दों से भटकाएंगे? आपको बता दें कि यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते रहती है। उसका नारा भी है लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं। इसके पहले हाथरस मामले में खूब सुर्खियां बटोरते दिख जा रही थी।

