प्रांतीय वॉच

बॉर्डर स्तरीय पुलिस कोऑर्डिनेशन बैठक थाना बसंतपुर में संपन्न

Share this

 

अफताब आलम / बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर में इंटर स्टेट जिला बलरामपुर-सोनभद्र पुलिस का बैठक जिले में आयोजित की गई जिसमें आगामी यूपी चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती थाना क्षेत्र और अनुभाग स्तरीय पुलिस अधिकारियों के बीच में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए निम्न बिंदुओं पर बैठक आयोजित की गई –
नक्सल गतिविधि,अवैध शराब का परिवहन ,चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक एवम अवैध हथियारों की चेकिंग तथा असामाजिक तत्वो पर निगरानी के संबंध में चर्चा की गई उक्त बैठक में सीओ दुद्धी आशीष कुमार यादव, एसएचओ बभनी, मनोज कुमार सिंह, एसडीओपी वाड्रफनगर अनिल विश्वकर्मा, टी आई रघुनाथनगर कृष्णा पाटिल , टीआई सनावल, अमित सिंह बघेल , बसंतपुर टीआई राजकुमार लहरे उपस्थित रहे |

फोटो संलग्न

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *