प्रांतीय वॉच

CRIME PATROL देखने के दौरान मामा की बिगड़ी नियत…जबरदस्ती भांजी से किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

Share this

कांकेर। जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड (Jawahar Ward of Kotwali police station area) में एक दिव्यांग मामा ने अपनी 15 वर्षीय सगी भांजी को हवस का शिकार बनाया है। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी। तबसे वह अपनी नानी के घर में ही रह रही थी। 30 जनवरी को पीड़िता के मामा मनीष मेश्राम ने भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और सीरियल देखने के दौरान किसी सीन से उत्तेजित होकर मामा की नीयत अपनी ही सगी भांजी पर बिगड़ गई और उसने घर में किसी और के नहीं होने का फायदा उठाकर भांजी को अपनी हवश का शिकार बना डाला। पीड़िता की नानी घटना के दौरान घर में नहीं थी। फिर उसने भांजी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था, जिसके बाद पीड़िता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया। सहेली के पिता ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग में की।

आरोपी मामा गिरफ्तार 

इस मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाने को अवगत कराया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामा मनीष मेश्राम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी मनीष मेश्राम दिव्यांग बताया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *