नवागढ़ बेमेतरा संजय महिलांग
ललित विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल नवागढ़ पर बसंत पंचमी और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा के शुभ अवसर पर पूजन कार्यक्रम किया गया जिसमे विद्यालय के संचालक टी एन श्रीवास्तव ,संचालिका शशि कला श्रीवास्तव ,प्राचार्य मिर्जा हमीद बेग प्राचार्य जी ने बताया कि बसंत पंचमी से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाऐ, छात्र एवं छात्राएं सभी उपस्थित रहे ।

