देश दुनिया वॉच

स्वर कोकिला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर…अक्षय कुमार से लेकर इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Share this

( दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच )नई दिल्ली। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर देशभर में शोक की लहर छाई हुई है। लता दीदी भारत की उन नामचीन हस्तियों में से थीं, जिन्होंने अपने हुनर के दम पर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। उनकी गायकी में वो आकर्षण था जो सदियों में ही किसी को प्राप्त होता है। उनके निधन पर देश का हर नागरिक अपने जीवन में खालीपन महसूस कर रहा है। 92 की उम्र में लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलेब्रिटी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

लता दीदी के निधन पर भावुक हुए अक्षय
अक्षय कुमार ने लता मंगेशकर के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे… और कोई ऐसी आवाज को कैसे भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थनाएं। ओम शांति।’ शंकर महादेवन ने ट्वीट किया, ‘लता मंगेशकर जी हमेशा जीवित रहेंगी। दीदी हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना।’

 

सिंगर विशाल ददलानी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *