प्रांतीय वॉच

मरवाही उपचुनाव : मतदान की तारीख हुई तय, जनता को प्रलोभन का कार्य शुरू, एक ट्रक पकड़ाया साड़ी

Share this
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक, शिकायत के बाद कार्रवाई दिया गया आश्वासन

मरवाही: चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने तय की और गौरेला पेंड्रा मरवाही मेंं चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को प्रलोभन देना अब रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। मरवाही उपचुनाव के तिथियों की घोषणा होते ही ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें मतदाताओं को रिझाने के लिए एक ट्रक भरकर साड़ी ले जाते पकड़ा गया है। इस घटना के बाद से उपचुनाव में सियासी दांवपेंच और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने पंचम कॉलोनी स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय के पास साड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। भाजपा नेताओं ने ट्रक में लदे साडिय़ों को खाली करवा दिया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह ट्रक कांग्रेसी नेता का है। साडिय़ों को मरवाही उपचुनाव में बाँटने के लिए मंगाया गया है। भाजपा नेताओं ने इस मामले में कलेक्टर डोमन सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर डोमन सिंह ने इस मामले में कहा कि जाँच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *