रायपुर वॉच

निलंबित IPS जीपी सिंह की बढ़ी मुश्किलें…14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Share this

रायपुर। IPS और निलंबित चल रहे ADG जीपी सिंह (ADG GP Singh) को EOW की टीम ने उन्हें भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, जहाँ रायपुर स्पेशल कोर्ट न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान जीपी सिंह को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 11 जनवरी को गुरुग्राम से जीपी सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद 12 जनवरी को पहली बार कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस को रिमांड दी थी। वहीं 2 दिन की रिमांड पूरी होने पर 14 जनवरी को फिर जीपी सिंह को पेश किया गया था।  जिसपर कोर्ट ने 14 जनवरी को कोर्ट ने 4 दिन की दी थी रिमांड। रिमांड पूरी होने पर आज फिर जीपी सिंह को पेश किया गया जिसके बाद विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया जहाँ निलंबित IPS जीपी सिंह को 14 दिन और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *