भाजयूमो ने किया धरना प्रदर्शन
नवागढ़। सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा नवागढ़ मण्डल ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा पर नवागढ़ में भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा भाजपाइयों ने बस स्टैंड नवागढ़ में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से छेरछेरा में राज्य के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़िया सरकार होने का दावा करती है। आज छत्तीसगढ़ का लोक पर्व छेरछेरा है, ऐसे में हम भाजपा के पदाधिकारी सरकार से छेरछेरा में बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता और रोजगार की मांग कर रहे हैं।
भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाने के पहले अपने चुनावी घोषणापत्र में भी वादा किया था कि प्रदेश के बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन, तीन साल बाद भी राज्य सरकार बेरोजगारों को भूल गई है। महामंत्री टिकम गोस्वामी ने सरकार से सवाल किया कि अब तक किस बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता मिला और किसे रोजगार मिला इसका कुछ पता नहीं है। ऐसे में सरकार को आज छेरछेरा पर अपना वादा पूरा करते हुए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देना चाहिए।
इस दौरान महामंत्री मिन्टू बिसेन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान,दुर्जन साहू, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, कुलेश्वर सिन्हा, रमेश निषाद, मिथलेश सोनकर, विनय गेडाम, मोहन चेलक, राजू यादव, हेमा यादव, मिथलेश पुरबिया, राजा खान, योगेश सेन, अजय भोई, कृष्णा ध्रुव, हिमांशु जैन, मुरली देवांगन, दुर्गेश शर्मा,अवतार यादव सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

