देश दुनिया वॉच

आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी लौटाई…MLA विनय शाक्य ने भी BJP से दिया इस्तीफा

Share this

उत्तर प्रदेश (UP Assembly Election 2022) की योगी सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी (Ayush Minister Dharam Singh Saini) भी BJP को झटका देते हुए नजर आ रहे हैं. यूपी से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह सैनी ने सरकार की ओर से मिले आवास और सिक्योरिटी को वापस कर दिया है. उनके दोनों फोन नंबर भी सुबह से स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी जल्द ही बड़ी खबर दे सकते हैं विनय शाक्य (BJP MLA Vinya Shakya) ने साफ़ कर दिया है कि वे भी जल्द ही सपा जॉइन कर करने वाले हैं. वे गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंचे हैं.

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya ) के बेहद करीबी हैं. ऐसे में आज वे भी बीजेपी छोड़ सकते हैं. हालांकि बुधवार को ही सोशल मीडिया पर धर्म सिंह सैनी का इस्तीफ़ा वायरल होने के बाद उन्होंने कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं और बड़े भाई रहेंगे. उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है. पता चला है कि जो उन्होंने सपा में जाने वालों की सूची दी है, उसमें मेरा भी नाम है, उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया, जो गलत किया. मैं इसका खंडन करता हूं. मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा.

इस्तीफे में शाक्य ने क्या कहा?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे गए चिट्ठी में शाक्य ने लिखा है कि प्रदेश सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जों नहीं दी गई और न उन्हें उचित सम्मान दिया गया. इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा ही दलितों, पिछड़ों, किसानों व बेरोजगारों नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की भी घोर उपेक्षा की गई है. प्रदेश सरकार के ऐसे कूटनीतिपरक रवैये के कारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. स्वामी प्रसाद मौर्य शोषितों और पीड़ितों की आवाज हैं. वे हमारे नेता हैं, मैं उनके साथ हूं.

सैनी की नज़र मुस्लिम वोटों पर!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक धर्म सिंह सैनी और विनय शाक्य ने इस्तीफा दे दिया है. शाक्य की तरह सैनी भी जल्द ही इसका सार्वजनिक ऐलान कर सकते हैं. धर्म सिंह सैनी आज ही अखिलेश यादव से मुलाकात भी करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सैनी नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक हैं और यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है. वे दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे थे. अखिलेश के साथ आने के दांव से उनकी नजर अब मुस्लिम वोटों पर भी है.

बीजेपी से अब तक 8  विधायकों का इस्तीफ़ा

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि अभी और भी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 13 विधायकों की लिस्ट है. जो बीजेपी छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे. इनमें से 8 विधायक फ़िलहाल इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *