देश दुनिया वॉच

निलंबित आइपीएस जीपी सिंह से आज से शुरू होगी पूछताछ

Share this

रायपुर। निलंबित आइपीएस जीपी सिंह से गुरुवार को पूछताछ शुरू होगी। बता दें कि जीपी सिंह ने अपने वकील की मौजूदगी में पूछताछ करने की बात कही है। मामले में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी पूछताछ करेंगे। आय से अधिक संपत्ति के संबंध में ईओडब्‍ल्‍यू जानकारी लेगी।

बता दें कि अक्टूबर के महीने में सीजेआई एनवी रमना ने सुप्रीम कोर्ट में जीपी सिंह मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि आप हर मामले में सुरक्षा नहीं ले सकते, आपने पैसा वसूलना शुरू कर दिया, क्योंकि आप सरकार के करीब हैं। यही होता है अगर आप सरकार के करीब हैं और इन चीजों को करते हैं तो आपको एक दिन वापस भुगतान करना होगा।

जब आप सरकार के साथ अच्छे हैं, आप वसूली कर सकते हैं, लेकिन अब आपको ब्याज के साथ भुगतान करना होगा। कोर्ट ने कहा था कि यह बहुत ज्यादा हो रहा है। हम ऐसे अधिकारियों को सुरक्षा क्यों दें? यह देश में एक नया ट्रेंड है, उन्हें जेल जाना होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *