तापस सान्याल भिलाई / नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, महापौर निर्मल कोसरे ने दिनांक 10-01-2021 को निगम कार्यालय में आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर की उपस्थिति में निगम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। बैठक में विभिन्न मुददो पर चर्चा हुई। इस दैारान निगम के कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, सहा. स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, मानसिंह पटेल, सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अमले ने डॉ स्मृति पाण्डेय के नेतृत्व में महापौर निर्मल कोसरे से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ और भिठाई भेंट कर उन्हे शुभकामनाए दी।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा…महापौर निर्मल कोसरे ने निगम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली

