प्रांतीय वॉच

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी बोला – मेरी गर्लफ्रेंड से बात करता था इसलिए मारा

Share this

कोरबा। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ लव ट्रायंगल में एक छात्र की जान ले ली गई है। युवक को उसके ही एक दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चाकू से गोदकर मार दिया। हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया। सीसीटीवी और कॉल डीटेल की मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मोतीसागर पारा निवासी दीपेश शांडिल्य(18) पिता राजेश शांडिल्य शहर के गायत्री उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसका साथ ही पढ़ने वाली किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक दूसरे से बात किया करते थे। इस बीच 8 जनवरी को शाम 4 बजे से दीपेश लापता हो गया था। वो उस दिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचा था। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट 8 जनवरी को ही रात को दर्ज कराई थी।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा 

पुलिस से शिकायत के बाद परिजन दीपेश की तलाश भी कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच 9 जनवरी को परिजनों ने दीपेश के दोस्तों से बातचीत की और जानकारी जुटाई। आस-पास लगे सीसीटीवी को भी देखा गया। वहीं पुलिस ने कॉल डीटेल्स निकाली तो पता चला दीपेश ने अंतिम बार शनि ठाकुर(19) नाम के लड़के से बात की है। साथ ही कुछ अन्य युवक से भी उसकी बातचीत हुई थी।

cctv में साथ दिखा आरोपी 

परिजन और पुलिस ने जब इसके आधार पर सीसीटीवी देखा तो दीपेश सीतामणी इलाके में शनि ठाकुर और विजय यादव(18) के साथ दिखाई दिया था। तीनों साथ तरफ जा रहा थे। इसी आधार पर पुलिस ने विजय और शनि को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

आरोपी बोला- बीच में आ रहा था दीपेश

पूछताछ में शनि ने तो पहले बताने में आना कानी की। मगर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। शनि ने बताया कि उसका एक लड़की से अफेयर है। वो उसके साथ 8वीं तक पढ़ता भी था। बाद में शनि किसी और स्कूल में पढ़ने चले गया था। लड़की भी गायत्री स्कूल में पढ़ने लगी थी। इसी स्कूल में दीपेश भी पढ़ता था। आरोपी का कहना है कि लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दीपेश बीच में आ रहा था। वह भी उस लड़की से बात करने लगा था। इसलिए उसने दीपेश को फोन कर बुलाया था।

चाकू से किया कमर और पीठ पर वार 

शनि ने बताया कि उस दौरान उसके साथ विजय भी था। तीनों बात करते-करते रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। वहीं दीपेश से उसका विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि शनि और विजय ने चाकू से उसके कमर और पीठ में वार किया और उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दीपेश के शव को सोमवार को बरामद किया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *