देश दुनिया वॉच

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, 15 दिन में तीन बार हिली धरती

Share this

जम्मू कश्मीर: शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर में आए इस भूकंप को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। फिलहाल भूकंप से किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं आई है। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप के झटके आज दोपहर 12:02 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। दोपहर को आए भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि तीव्रता ज्यादा न होने से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। पहले भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में आ चुका है भूकंप बता दें कि उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बीते कुछ हफ्तों में भूकंप रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि इन सभी इलाकों में भूकंप के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

15 दिन में तीन बार आ चुका है भूकंप
15 दिन में जम्‍मू-कश्‍मीर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही थी। 24 सितंबर को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र गुलमर्ग से 281 किमी दूर उत्तर की ओर था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *