प्रांतीय वॉच

नगर पंचायत चुनाव प्रचार जोरो पर वार्ड 4 व 8 में किया प्रचार-प्रसार

Share this

संजय महिलांग/ मारो. नगर पंचायत चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है. इस चुनाव में आज नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव, पार्षद नैना कुर्रे कांग्रेसी किसान नेता संतोष बंजारे व डॉक्टर खाण्डे ने वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशी राजेंद्र टंडन व वार्ड क्रमांक 8 में कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशी  सुधा तिवारी के समर्थन में प्रचार किया. इनके साथ वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र टंडन ,अमोल कुर्रे ,जगदीश कोसले ,रामनाथ यादव ,व वार्ड क्रमांक 8 में जितेंद्र धीरू तिवारी, नंद किशोर पांडे ,कमलेश सेन, शैलेंद्र दुबे भी साथ में थे .प्रचार के बाद अध्यक्ष तिलक घोष, एल्डरमेन रूप प्रकाश यादव व पार्षद नैना कुर्रे ने एक स्वर मे कहा, कि मारो नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 4 व वार्ड क्रमांक 8 में प्रचार के दौरान सभी मतदाताओं ने हमसे व हमारे प्रत्याशी से बड़ी ही आत्मीयता से बात की ,व कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *