प्रांतीय वॉच

हमें जनता से मिल व्यापक जन समर्थनःकौशिक नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने किया रिसाली के कई वार्डों में किया जनसंपर्क

Share this

 

तापस सन्याल / भिलाई।धरमलाल कौशिक ने रिसाली नगरीय निकाय के कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर भाजपा पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में रैली व नुक्कड़ सभायें की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा उम्मीदवारों को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। हमारी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस ने हमेशा जनमत का अपमान किया है। कांग्रेस का कभी जनता से कोई सरोकार नहीं रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस सत्ता से आते ही जनता से दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस समय पर प्रदेश में सत्ता के आनंद में व्यस्त कांग्रेस ने जो वादे विधानसभा में किये थे पूरे करने के दिशा में कोई कार्य नहीं कर रही है। एक बार फिर से नगरीय निकाय में छलावा का दूसरा दस्तावेज के रूप में अपना घोषणा तैयार करके जनता को फिर से छलने का कोशिक कर रही है। जिससे जनता भलिभांति जानती है। जनता इस बार कांग्रेस के छलावे में आने वाली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने रिसाली के वार्ड क्रमांक 13 व 14 में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। जोरातराई व टंकी मरोदा, सहित कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *