रायपुर वॉच

POLITICAL NEWS : जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, जाने से पहले कही यह बड़ी बात, हर परिवार से जिस बात के हैं ताल्लुकात

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बीती रात कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच चुके हैं। देररात जयपुर रवानगी से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के माध्यम से उस बात को हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की है, जिसके ताल्लुकात देश के हर परिवार से है। सीएम बघेल उसी बात को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए रवाना हुए हैं और रैली में शामिल होने के बाद आज छत्तीसगढ़ भी लौट आएंगे।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में सरकार अपनी तीन साल पूरी करने वाली है, लेकिन घरेलू द्वंद राजस्थान में सरकार गठन के पहले दिन से ही लगातार जारी है। वहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया लगातार सरकार की कमजोरी पर हमला करने में कोताही भी नहीं कर रही हैं।

इस बीच आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगाई के खिलाफ धरना का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीती रात जयपुर के लिए रवाना हुए थे। रवानगी से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि केवल एक प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश इन दिनों जिस दर्द से गुजर रहा है, उसके खिलाफ ही देश में कांग्रेस ने मोर्चा खोला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *