प्रांतीय वॉच

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Share this
कसडोल : भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल के ग्राम हटौद के बूथ कार्यकर्त्ताओं द्वारा अटल चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किए । इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि महान राष्ट्रवादी विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर सन् 1916 को मथुरा जनपद के नगला चन्द्रभान में पंडित भगवती प्रसाद उपाध्याय के घर में हुआ था जो कि भारतीय संस्कृति और परम्परा का पालन करते थे। उनकी मेधा बचपन से ही प्रबल थी तथा उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उन्होंने बाद में बीए की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उस समय उनकी मेधा शक्ति चरम पर थी। उपाध्याय जी ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई पूरी की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक थे वे संगठन में विश्वास करते थे, वे भारत को सिर्फ जमीन का टुकड़ा ही बल्कि जीता जागता एक महान राष्ट्र मानते थे। युगों युगों से स्थापित भारतीय संस्कृति और सनातन विचारधारा को देश के लिए प्रगतिशील बताया और अपने इसी सिद्धांत के जरिये एकात्म मानववाद विचारधारा प्रस्तुत किया, जिसके जरिये प्रत्येक मानव के बिना किसी भेदभाव के जरिये कल्याण सम्भव है। हमारी धर्म चाहे कोई क्यों न हो लेकिन हमारी पहचान भारतीयता है अपने इसी देश प्रेम के जरिये भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाया जा सकता है। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। इस अवसर पर सत्यनारायण पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो,शत्रुहन पैंकरा, गोविन्द राम पटेल, छेदी लाल डहरीया, सुखराम पटेल, रामदयाल पटेल, मंगलू राम पटेल, परमा रात्रे, सुरेश पटेल, संतोष दास, कृष्ण कुमार पटेल, भुनेश्वर पटेल, युवराज पटेल, मोहन जांगडे, भूषण डहरीया, राखी पटेल, योगेश पटेल, दुरपत पैंकरा,जितेन्द्र रात्रे, कुमार विश्वकर्मा, जगदीश पटेल, राज कुमार जांगडे, विश्वा रात्रे, शोभित पटेल, राम कुमार पटेल, अंजोर पैंकरा, रूप सिंह पैंकरा आदि जयंती मनाते हुये नमन किये।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *