रायपुर वॉच

जवाद चक्रवात से सुरक्षा के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ और ट्रेनें प्रभावित

Share this

दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच ब्यूरो चीफ भिलाई तापस सन्याल

रायपुर – पी आर/आर/398 रेलवे प्रशासन द्वारा आंध्रप्रदेश व उडीसा तट पर संभावित चक्रवाती तूफान जवाद से सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग की अनेक गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने व गुजरने वाली कुछ और ट्रेनें भी रद्द की गई है। विवरण इस प्रकार है-
रद्द रहने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 04 दिसंबर 2021 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18517 कोरबा – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी
2. दिनांक 04 दिसंबर 2021 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम- कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी
3. दिनांक 04 दिसंबर 2021 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. दिनांक 05 दिसंबर 2021 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08528 रायपुर- विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5. दिनांक 04 दिसंबर 2021 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. दिनांक 05 दिसंबर 2021 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18245 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *