- 18 जिलो से सभी फिरको के पहुंचे पदाधिकारी
- 19 दिसंबर को होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
कमलेश रजक/मुंडा : एकता मंच के आह्वान पर बिलासपुर संभाग द्वारा सीपत के पास जांजी में 21 नवंबर दिन रविवार को एक समाज एक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भव्य बैठक आयोजित किया गया था। प्रदेश स्तरीय इस महासम्मेलन में 18 जिले से सभी फिरको के पदाधिकारियों के जनसैलाब ने एक स्वर में एक समाज एक संगठन पर जोर दिया गया व 19 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। एक समाज एक प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शिरकत करने के लिए बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक के नेतृत्व में सात वाहनों में 70 की संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों का जनसैलाब देखने ही लायक था। बलोदा बाजार जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे जनसैलाब को देखकर आयोजन कर्ता भी गदगद हो गए व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जिले से पहुंचे सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि हम सब एक हैं।
एक समाज एक प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर बिलासपुर संभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को 18 जिलों से पहुंचे सभी फिरको के पदाधिकारियों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया गया। एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर ने कहा कि समाज संगठित होगा तो शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा एवं किसी के पीछे भागने नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर सहसराम कर्ष पुरुषोत्तम रजक कृष्ण कुमार निर्मलकर बिलासपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र रजक मुंगेली जिला अध्यक्ष दिलीप रजक संतोषी रजक एवं बलौदाबाजार जिला से अध्यक्ष श्रीराम रजक शंकर रजक झड़ी राम कन्नोजे हरिप्रसाद निर्मलकर सुरेश कनौजे जीवनलाल कनोजे प्रेमलाल कनौजे मनोज निर्मलकर मोतीलाल निर्मलकर पोषण रजक निर्मला रजक धनेश्वर निर्मलकर द्वारिका निर्मलकर रामजी रजक लक्ष्मीचंद कनौजे जनीराम निर्मलकर मुनीश निर्मलकर अशोक निर्मलकर बाल कुमार रजक पुनीत राम रजक श्यामता प्रसाद रजक जनकराम रजक त्रिलोचन रजक पंचराम रजक चोवा राम निर्मलकर लोकेश कनौजे मोतीलाल कनौजे खगेश निर्मलकर तिलक कनौजे अरुण कनौजे अग्नि निर्मलकर ईश्वर रजक प्रेमलाल रजक अश्वनी रजक रामकुमार रजक रामकुमार कनौजे मानसिंह निर्मलकर शैलेंद्र रजक खुबीराम कनोजे राजेश कन्नौजे मीडिया प्रभारी कमलेश रजक सहित बड़ी संख्या में समाजिक पदाधिकारियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।