प्रांतीय वॉच

जन जागरण अभियान पदयात्रा की तैयारी को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने ली महत्वपूर्ण बैठक

Share this

कमलेश लव्हात्रे बिलासपुर : बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नाकामियों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 14 से 29 नवंबर 2021 तक जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाली जा रही है। बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पदयात्रा की रूपरेखा और रोड मैप तैयार करने हेतु आज शनिवार 20 नवंबर को कार्यक्रम प्रभारी समन्वयक अध्यक्ष राकेश शर्मा, सदस्य महेश दुबे एवं समीर अहमद संगठन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में जूना बिलासपुर में अति महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है!

बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 में 23 नवंबर से पदयात्रा प्रारंभ होनी है, जिसका समापन 25 नवंबर को होना है,बैठक में जन जागरण पदयात्रा को लेकर रोड मैप तैयार किया गया एवँ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनो से सुझाव लिए गए । आज की बैठक का आभार प्रर्दशन बैठक के नेतृत्वकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने किया।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्लॉक काँग्रेस 02 की पर्यवेक्षक सीमा सोनी,शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला,महिला शहर अध्यक्ष सीमा पांडे,शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा,शहर महामंत्री देवेंद्र सिंह बाटू,वरिष्ठ कांग्रेसी शिवप्रताप साव,शिवा मिश्रा,इकबाल हुसैन,सुदेश दुबे साथी,कृष्ण मुरारी दुबे,केशव गोरख,शमशेर खान,पार्षद प्रियंका यादव,रामा बघेल,पार्षद पति जुगलकिशोर गोयल,पार्षद प्रत्याशी पुष्पा दुबे,अनिल घोरे,एल्डरमेन एवँ पार्षद प्रत्याशी शेलेन्द्र जयसवाल,सुबोध केसरी,दीपांशु श्रीवास्तव,अखिलेश गुप्ता,महिला शहर महामंत्री दुर्गा मिश्रा,गायत्री कश्यप,सरिता शर्मा,किरण कश्यप,शहर सँयुक्त महामंत्री शिव शंकर कश्यप,काजू महराज,राजीव साव,नीलेश मांडेवार,शेलेन्द्र मिश्रा,गजेंद्र श्रीवास्तव,अमित दुबे,वैभव शुक्ला,महेंद्र यादव,करम गोरख,ओम कश्यप,सूर्या कश्यप,सत्येन्द्र सोनी,अनुनय सिंह,गुलशन सोन,भरत देवांगन,पिंकल देवांगन,जयदीप रॉबिन्सन,चंद्रहार्स केशरवानी,हसन अली,दीपक कश्यप,पार्थो साह,आदेश पांडे,शत्रु विक्रम,आनन्द गुप्ता,रामदुलारे रजक,उमेश वर्मा,नवदीप शर्मा,आलोक वर्मा,शशांक देवांगन,साहिल वर्मा,रिंकी भोई,हेमिन भोई,रवि सोनी,सुनील पांडे,सूर्य प्रकाश,रूपेश यादव,विनोद कुमार,शुभम पानीकर, सोनू यादव,लता भोई,आरती भोई,मेलन भोई,प्रीति भोई आदि की उपस्थिति रही ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *