प्रांतीय वॉच

सुकमा जिला कांग्रेस ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरु जयन्ती

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : जिला मुख्यालय में कांग्रेसीयों ने चाचा नेहरू जी की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा देश के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष महेश्वरी बघेल ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि जब देश गुलामी और विभाजन के दर्द से बाहर आ रहा था तब जनता को जिस शसक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता थी वे सारे गुण पंडित जी में मौजूद थे।
भारत देश की तरक्की एवं वैश्विक पहचान में आई आई टी, एम्स, इसरो, सेल, भेल जैसी संस्थाओं का योगदान किसी से छिपा नहीं है जो नेहरू जी की ही देन है।
सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि आज भी भारत की युवा पीढ़ी को नेहरू जी का अनुसरण करना चाहिए तभी हम एक शसक्त देश का निर्माण करने में सफल होंगे। बच्चों में चाचा के नाम से लोकप्रिय पंडित जवाहर लाल नेहरू की देशभक्ति जनसेवा की भावना अनुकरणीय है।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित पाण्डेय जिला जेल सन्देशक मनोज चौरसिया योग आयोग सदस्य राजेश नारा जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त महामंत्री शेख गुलाम मूर्तजा पार्षद शेख गुलाम पूर्व पार्षद रम्मू राठी पार्षद रामसूख यादव पार्षद लालाम्मा पुजारी जिला मजदूर संघ अध्यक्ष जयंती कौर नगर कांग्रेस महामंत्री सतेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्मण मंडावी मनोज गुप्ता रिंकू दास सुनील राठी सभी कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *