कमलेश रजक/मुंडा : ग्राम पंचायत मुंडा के बाजार चौक में 16 अक्टूबर दिन शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से हर्ष उल्लास के साथ में भव्य रूप से असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया ।दशहरा पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुबह से ही ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा धोबी समाज के जिला मीडिया प्रभारी व पंच प्रतिनिधि कमलेश रजक रामकुमार वर्मा दुकालू मानिकपुरी रोजगार सहायक दिनेश वर्मा विशाल ध्रुव परमेश्वर साहू दिलीप वर्मा महेश्वर रजक अशोक वर्मा टिकेश्वर फेकर के अलावा पितांबर रजक मोहित फेकर एंज राम वर्मा रामचंद्र वर्मा रामकुमार साहू नंदराम वर्मा जुटे रहे। वही दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चौकी प्रभारी भीम कुमार सोम एएसआई संजीव सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे । दशहरा मैदान में लगभग एक घंटे तक मंचन कार्य करते हुए विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया । शनिवार की शाम बुराई व अंहकार के प्रतीक रावण का प्रभु श्रीराम ने वध किया दशानन के जलने के पूर्व मंच के माध्यम से आतिशबाजी की गई।
मुंडा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व मुंडा

