रायपुर वॉच

Balrampur Breking: पत्नी को थी पति के चरित्र पर शंका, पति पत्नी के झगड़े में गई नव माह के अबोध बालक की जान 

Share this

आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर से एक हृदय विदारक मामला प्रकाश में आया है | पिता ने ही अपने नव माह के अबोध पुत्र के सिर पर लकड़ी से मार दिया जिससे उस अबोध बालक की घटना स्थल पर ही मृतयु हो गई है | घटना की जानकारी मिलते कुसमी थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुच मामले की जानकारी ली |
पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी में पाया गया कि दसहरा त्योहार मानकर सामरी से शाम को आरोपी रमेश नागेसिया घर पहुचा था और उसकी पत्नी फूलवंती नगेसिया के द्वारा अपने पति से झगड़ा इस बात को लेकर होने लगा कि आरोपी पति का सम्बंध किसी अन्य लडक़ी से है जिस बात से गुस्साए आरोपी पति ने घर मे रखे डंडे से अपने नव माह के पुत्र के सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई |
घटना की गंभीरता को देखते हुए कुसमी पुलिस के द्वारा आरोपी पिता रमेश नगेसिया को हिरासत में लेते हए न्यायिक रिमांड में भेजा गया है |
इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी के साथ थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, अर्जुन यादव,प्रदीप बडा सागर सिंह का अहम योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *