प्रांतीय वॉच

सेंट थॉमस महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न

Share this

तापस सन्याल/भिलाई : सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को बहुत ही सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआद्य इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलकत्ता डायोसिस के मेट्रोपोलिटन एवं सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के मैनेजर बिशप डॉ जोसेफ मार डायनोशियस थेद्य इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति आदरणीय डॉ अरुणा पल्टा भी उपस्थित थीद्य अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बाद भी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर महाविद्यालय के नव प्रवेशित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने भिलाई के बहुत ही प्रतिष्ठित एवं सर्वसुविधायुक्त महाविद्यालय में प्रवेश लिया हैद्य मुख्य अतिथि मैनेजर बिशप डॉ जोसेफ मार डायनोशियस ने सभी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपको सर्वप्रथम अपनी आकाँक्षाओं एवं कठिन परिश्रम के मध्य संतुलन बनाना होगाद्य जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम के साथ योजना बद्ध तरीके से कार्य करना चाहिएद्य इस अवसर पर उन्होंने सेंट थॉमस महाविद्यालय का फेसबुक पेज भी लांच कियाद्य महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गीस ने सभी छात्रों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सभी कोरोना महामारी के बाद नई शुरुआत करने जा रहे हैंद्य उन्होंने सभी छात्रों को सफलतापूर्वक स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के उपलक्ष्य में अपनी शुभकामनायें दीद्य कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम जी रोईमोन ने सभी नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष परिस्थितियां सामान्य होने के कारण ऑफ़ लाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही पद्धितियों से शैक्षणिक सत्र आरंभ किया जा रहा हैद्य अंत में उन्होंने सभी छात्रों को तम्बाकू मुक्त कैंपस एवं नशा मुक्ति से संबंधित शपथ दिलाईद्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण युट्यूब पर भी किया गयाद्य कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन अब्राहम ने वीडियो एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय के सभी विभागों एवं क्लबों की विस्तृत जानकारी दीद्य माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ वीण् शांति ने धन्यवाद ज्ञापन दियाद्य इस कार्यक्रम के तकनीकी संचालक श्री माइकल फर्नेंडीज़ थेद्य इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्षए प्राध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थेद्य

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *