प्रांतीय वॉच

जनपद पंचायत सीईओ भोपालपटनम को हटाने सरपंच सचिव हुए लामबंद, दिया आंदोलन की चेतावनी

Share this

*सीईओ पर मनमानी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए

(बीजापुर ब्यूरो) समैया पागे | भोपालपटनम- मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज बंजारे (डिप्टी कलेक्टर) को हटाने सरपंच संघ और सचिव संघ ने उन्हें तत्काल सीईओ पद से हटाने का ज्ञापन सीईओ जिला पंचायत पोषण चंद्राकर को सौपा है। सरपंच संघ व सचिव संघ ने अपने ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जनपद पंचायत भोपालपटनम के डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के द्वारा पूरे ग्राम पंचायत के सरपंच को मानसिक रूप से प्रताडित करते है, अभी तक कोई काम का प्लानिग नही किये है और हर कार्य में बाधा पहुंचा रहे है,कोविड 19 के संकटकाल के समय शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है,साथ ही योजना के बारे में गलत जानकारी माननीय कलेक्टर महोदय बीजापुर को लिख के दे रहे है,सीईओ मनोज कुमार बंजारे द्वारा आज तक 03 माह से कोई बैठक नही लिया गया। समस्त ग्राम पंचायतों का कोई भी निर्माण कार्य जाँच कर कुछ ना कुछ निर्माण कार्य में त्रुटि निकलकर पेमेट नही दिया जाता है और नोटिस दिया जाता है,स्वयं कार्य करके भ्रस्टाचार करने का निर्णय ले रहे है,सीईओ जनपद पंचायत के रवैये के कारण क्षेत्र मेँ ग्रामीण विकास बाधित होगा । हमारी मॉग पर हमल नहीं मजबूरन आंदोलन मे उतरना होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत प्रशासन होगा ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *