कमलेश रजक/मुंडा: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कोहरौद में 29 सितंबर दिन बुधवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा का शुभारंभ भारत माता की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। वार्षिक आम सभा को संस्था अध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल उपाध्यक्ष डॉक्टर दौलत वर्मा द्वारा संबोधित किया। संस्था अध्यक्ष ने सहकारिता को बढ़ावा देने समिति में सदस्य वृद्धि करने एवं कर्मचारियों को किसान भाइयों के हित में कार्य करने प्रस्तावित किया साथ ही साथ किसान भाइयों से अपील किया गया कि किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में समिति का सदस्य बनकर केसीसी ऋण नगद खाद बीज लेवे। वार्षिक आम सभा में आय व्यय का विवरण का पठन-पाठन समिति प्रबंधक श्रीराम रजक व नकुल साहू द्वारा किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य गजानंद साहू नोख राम पाडे रूपचंद पैकरा हरी राम साहू चंदूलाल घृतलहरे संत राम रात्रे दसोदा बाई साहू प्रेम लाल वर्मा विश्वकर्मा बाई पूर्व अध्यक्ष पन्ना रजक नरेंद्र वर्मा बाल्मीकि साहू हंसराम रजक कृष्ण कुमार साहू गोविंद राम यादव राम चंद साहू महासिंग यादव सेवक राम साहू हरचरण दास मानिकपुरी सहित 200 से अधिक किसान उपस्थित थे।
कोहरौद सोसाइटी में हुवा आम सभा का आयोजन
