रायपुर : पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल के ट्वीट पर पलटवार कर ट्वीट को पोस्ट कर कहा- भूपेश बघेल जी आपको इतनी ओछी और अशिष्ट भाषा शोभा नहीं देती,
एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को खुलेआम धमकी दे रहा है।
आपकी इस भाषा से छत्तीसगढ़ बदनाम हो रहा है।
कम से कम प्रदेश की गरिमा का तो ख्याल रखिये।
बतादें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह ट्वीट कर मीडिया को धमकाते हुए कहा था की राहुल गांधी पर बनाये जा रहे मजाकिया मीम्स के साथ टिप्पणियों और बयानबाजी करने वाले कान खोल कर सुन लिया जाए।।।
राहुल गांधी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं।।।
उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे।।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है, लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।।