रायपुर : केंद्रीय मंत्री और यूपी के चुनाव प्रभारी के साथ हुई बीजेपी की बैठक में सभी 7 सह प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई. यूपी में बीजेपी चुनाव सह प्रभारियों को क्षेत्रों की जिम्मेदारी. चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपी अलग-अलग क्षेत्रों की कमान. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ेंगे . मीडिया, सोशल मीडिया में चुनावी कैंपेन की कमान भी संभालेंगे. पश्चिमी यूपी में चुनावी बागडोर पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु संभालेंगे. शोभा करंदलाजे को अवध, सरोज पांडेय को काशी क्षेत्र. अन्नपूर्णा देवी को कानपुर क्षेत्र, अर्जुनराम मेघवाल को बृज क्षेत्र और विवेक ठाकुर को गोरखपुर क्षेत्र का जिम्मा सौंपा.
UP में सरोज पांडेय को काशी क्षेत्र का जिम्मा: चुनाव प्रभारियों ने बैठक में बनाई रणनीति

