प्रांतीय वॉच

कुश्ती हो या आम जीवन, इंसान को सही समय पर सही दांव लगाना जरूरी : रंजना साहू

Share this
  • दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के शुभारंभ अवसर पर विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि पहुंचे पारंपरिक कुश्ती खेल का लुफ्त उठाने

नरेश राखेचा/धमतरी : पोला, हरितालिका, गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ द्वारा गांधी मैदान में किया गया। जिसमें द्वितीय दिवस के शुभ अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता को धमतरी विधायक रंजना साहू के द्वारा सर्वप्रथम दंगल स्थल का पूजा अर्चना कर दो पहलवानों के मध्य टास करा कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने किया। पहलवानों के मध्य कुश्ती का दंगल देखकर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिवर्ष यहां धमतरी जिला में कुश्ती संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कुश्ती के प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए एक मंच हमारे धर्म नगरी धमतरी में दिया जाता रहा है, इस आयोजन से क्षेत्र के पहलवानों को प्रेरणा मिलती है, इससे युवा वर्ग पहलवानी की ओर स्वत: ही आकर्षित हो जाते हैं। कुश्ती दंगल पूर्व से ही शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में आकर्षण रहा है, इसकी लोकप्रियता को लेकर पहलवान हमेशा से जोरदार तैयारी कर अपनी दावेदारी का जोर आजमाते हैं। कुश्ती हो या आम जीवन इंसान को दांव सही समय पर सही तरीके से लगाना चाहिए, तभी इंसान सफल रहता है‌। श्रीमति साहू ने आगे कहा कि कुश्ती से तन और मन दोनों मजबूत रहने के साथ शरीर स्वस्थ बना रहता है, स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य का उत्तम रहना बहुत ही जरूरी है। आज विभिन्न स्थानों से आये पहलवान इस खेल को जिंदा रखे हैं। वही आयोजक मंडल को धन्यवाद देते हुए विधायक ने बताया कि क्षेत्र में अच्छी चीजें सहेजकर रखने वालों की मदद से ही हम स्वस्थ भारत की कल्पना करते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सम्मानिय खिलेश्वरी किरण ने कहा कि कुश्ती का आयोजन हमारी भारतीय दंगल की पहचान है, जो पूर्व समाज में हमारी प्राचीन खेल एवं जीवन की अनमोल कड़ी है। इस अवसर पर महेंद्र पंडित, प्राची सोनी, रेशमा शेख, ममता सिन्हा, सरिता आसाई, गंगा प्रसाद,सिन्हा, गणेश विश्वकर्मा, भगवत यादव, काशीराम सोनकर, शिवदत्त उपाध्याय, कुलेश सोनी, अखिलेश सोनकर, राजकुमार फुटान, राजू सोनकर, विजय साहू, हेमराज सोनी, शिवनारायण छाटा, दीपक देवांगन, सहित बड़ी संख्या में कुश्ती का खेल देखने लोग उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *