स्वपनिल तिवारी/पिथौरा : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह विकासखंड स्तर पर आज ग्राम छिबर्रा मे मनाया गया। पढना लिखना अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वंयसेवी शिक्षकों को ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया गया जिसमे गायत्री यादव छिबर्रा प्रथम, मुकेश मधुकर द्वितीय, कांतिलाल यादव को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल जी, अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष कलपराम पटेल जी ने किया इनके द्वारा मां सरस्वती कि पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेलजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन शिक्षा के महत्व को बताता है। निरक्षरता को समाप्त करने का संकल्प याद दिलाता है़ इसी उद्देश्य के साथ 17 नवंबर 1965 को निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जायेगा। 1966 में पहला विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। साक्षरता दिवस के जरिए विश्वभर में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाना है, जिससे वो अपने आने वाले कल को बेहतर बना सकें।
साक्षरता विभाग नोडल अधिकारी अरूण देवता ने कहा कि साक्षरता दिवस मनाने कि सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम प्रतिज्ञा ले हम सभी साल भर मे कम से कम पांच व्यक्ति को साक्षर करेंगे। अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित जी ने जोशीले अंदाज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रौढ़ शिक्षा अभियान से लेकर पढना लिखना अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। श्री दीक्षित के उद्बोधन लोगों को इतना पसंद आया की शुरुआत से लेकर अंत तक लोगों की तालियों की गडगडाहट गुंजती रही। कार्यक्रम को पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, बी आर सी सी अतुल प्रधान, स्काउट गाइड मास्टर नरेश नायक, श्याम सेन जी ने संबोधित किया। मंच संचालन राजेन्द्र मार्कण्डेय जी ने तथा आभार प्रदर्शन हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रामकुमार नायक ने किया।
कार्यक्रम में सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल, उप सरपंच देवसिंह मार्कण्डेय, पूर्व सरपंच नारायण पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर, मनिराम निर्मलकर, शंकर रात्रे, गयाराम धीवर, गोपाल कनेर, शत्रुघन सिन्हा, साक्षारता विभाग नोडल अधिकारी अरूण देवता, जम्हर समन्वयक टेकराम निषाद,गोडबाहल समन्वयक बालाराम दीवान ,छिबर्रा समन्वयक, राजेन्द्र मार्कण्डेय, व्याख्याता विनोद खल्खो, खेमप्रसाद पटेल, राजेन्द्र नंद, सियाराम साहू, श्रीमती बबीता पटेल, भानुमति पटेल, चन्द्रकला पटेल, कृष्णा राजपूत, किरण पटेल, गायत्री यादव डुलेश्वर सिन्हा, चन्द्र शेखर पटेल टिकाराम नायक ,लक्ष्मन सिन्हा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

