कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : बिलास पुर के नेहरू चौक में” *स्कूल सफाई कर्मचारी संघ*” द्वारा आज भुपेश सरकार से अपनी जायज मांगों को लेके वादा निभाओ रैली के माध्यम से बिलासपुर कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें संघ के बुलाने पर जोगी कांग्रेस बिलासपुर के जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी एवं पार्टी के प्रमुख पदाधिकारि श्री दीपक राही, सुब्रत जाना, विजय सिंह राजपूत,सुनील वर्मा, प्रियांशु सोनी, अभिषेक दिवाकर आदि शामिल हुए। जनता कांग्रेस ने पार्टी का पूर्ण समर्थन आंदोलनरत कर्मचारियों को दीया एवं कार्यक्रम को संबोधित भी किया। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की हर एक समस्या के समाधान के लिए ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया है और पार्टी हर परिस्थिति में स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के साथ हर संघर्ष में खड़ी है। रैली के साथ जनता कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी पैदल कलेक्ट्रेट तक मार्च कर ज्ञापन सौंपने में भागीदारी निभाई l
जनता कांग्रेस ने स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के सात भूपेश सरकार को घेरा

