रायपुर : कांग्रेस में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने एक अहम ट्वीट किया है. सरोज पाण्डेय ने ट्वीट कर भूपेश सरकार पर तंज कसा है. सरोज पाण्डेय ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का साधन है, जनसेवा नहीं. छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया. पर आज एक बार फिर से स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का साधन है. जनसेवा का माध्यम नहीं. दो महीनों से सभी विकास कार्य ठप कर सरकार घर के झगड़े सुलझा रही है, यह जनादेश का अपमान है.
राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय बोलीं- विकास कार्य ठप, घर के झगड़े सुलझा रही सरकार, ये जनादेश का अपमान…

