जांजगीर : गांव के खेत में शुक्रवार की सुबह 2 सगी बहनों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। प्रथमदृष्ट्या दोनों की हत्या कर शव खेत में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। दोनों बहनें गुरुवार की शाम खेत की ओर निकली थीं, लेकिन रातभर घर नहीं लौटीं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा के तेंदुआ गांव निवासी संतोषी बाई 45 वर्ष तथा आपी बाई 40 वर्ष सगी बहनें थीं। गुरुवार की शाम दोनों खेत की ओर गई थीं लेकिन रातभर घर नहीं लौटीं। परिजनों को इसकी चिंता हुई तो दोनों की खोजबीन होने लगी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह दोनों की खेत में लाश पड़ी मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना नवागढ़ थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
हत्या कर शव फेंकने की आशंका
शव की जांच के बाद यह बात सामने आ रही है कि दोनों की किसी ने हत्या (Murder) कर शव फेंक दिया है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।