आफ़ताब आलम/बलरामपुर : एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देश पर एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के उपस्थित में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी जी की याद में बलरामपुर- रामानुजगंज एनएसयूआई के द्वारा जिला अस्पताल बलरामपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव राहुल वर्मन , ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप श्रीवास , जिला महासचिव , जिला संयोजक , ब्लॉक सचिव कृष्णा सिंह, सिद्धार्थ भक्त , महेन्द्र यादव , अमन गुप्ता , पवन यादव , संतोष यादव , आनन्द यादव , रोहित हलदार , विशाल दास, विनेश रजक , विश्वास सिंह ने रक्तदान किया।एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व._राजीव_गांधी जी ने देश मे कम्प्यूटर क्रांति , आधुनिक भारत के निर्माता , युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिया उनकी जयंती के अवसर पर एनएसयूआई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एनएसयूआई ने राजीव_गांधी की जयंती पर किया रक्तदान

