रायपुर वॉच

Raipur Crime News: युवक से बात करते प्रेमी ने देखा तो मार दिया चाकू, भागकर बचाई जान, दो पतियों को छोड़ रायपुर में रह रही थी महिला

Share this

रायपुर: रायपुर शहर में शुक्रवार देर रात एक युवक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि लव ट्रायंगल के चलते यह हमला किया गया है। जिस महिला के चक्कर में हमला हुआ, वह पहले ही दो पतियों को छोड़ चुकी है। वारदात माना पुलिस थाना क्षेत्र की है। ब्लाक 7 निवासी निताई मंडल ने दैनिक भास्कर को बताया कि शुक्रवार की रात वो हरी मंदिर के पास बैठा था। तभी वहां मोहल्ले में ही रहने वाला विश्वजीत सरकार आ गया। उसने उधार की रकम 15 हजार लौटाने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर निताई ने उधार नहीं लेने की बात कही। आरोप है कि विश्वजीत ने गालियां देते हुए चाकू निकाल कर निताई की जांघ और पीठ पर वार कर दिया। इसके बाद जब आसपास के लोग आए तो वह वहां से भाग निकला।

महिला से बात करना पसंद नहीं आया, इसलिए हमला किया
निताई का कहना है कि मोहल्ले में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसने कुछ दिन पहले बात की थी। यह बात विश्वजीत सरकार को पसंद नहीं आई। विश्वजीत सरकार का उस महिला से प्रेम संबंध है। विश्वजीत को शक है कि मेरे और महिला के बीच रिश्ता है। इसी के चलते उसने चाकू से हमला किया है। फिलहाल घटना के बाद से विश्वजीत भागा हुआ है। पुलिस तलाश कर रही है।
पहले दो शादियां कर चुकी है महिला तीसरी की तैयारी
निताई ने बताया कि विश्वजीत का जिस महिला से संबंध है वो पहले दो शादियां कर चुकी है। पखांजुर कांकेर जिले में रहने वाले दो युवकों से उस महिला ने शादी की थी। दूसरी शादी के बाद महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। विश्वजीत से रिश्ते की वजह से उसने अपने पति और बच्चों को पखांजुर में ही छोड़ दिया। अब विश्वजीत के साथ वो तीसरी शादी करने की तैयारी में है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *