प्रांतीय वॉच

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत तीन हितग्राहियों को राशि आबंटित

Share this

आफताब आलम/बलरामपुर : दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विवाहित जोड़ों में एकल दिव्यांग होने पर 50 हजार एवं दोनों के दिव्यांग होने पर 01 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा देने का प्रावधान है। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद पंचायत वाड्रफनगर ग्राम बेलसर के तीन दिव्यांगजन श्री इंद्रसेन गोस्वामी, श्री श्यामसुन्दर पण्डो एवं गोविन्द राम पण्डो को 50-50 हजार की राशि स्वीकृत पश्चात् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा प्रदान किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *