कमलेश रजक/मुंडा : केंद्र सरकार के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यो के सहयोग से संसद भवन के भीतर राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की पार्टी संगठन के दो महिला सांसदों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के निर्देश पर 18 अगस्त 2021 बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय लवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस प्रकार संसद भवन में महिला कांग्रेस के साथ हुई घटना काफी निंदनीय है। कांग्रेस ने संसद के इतिहास में यह लोकतंत्र की हत्या होना बताया। केंद्र की भाजपा नेताओं द्वारा विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाहर से मार्शल बुलाकर कांग्रेस सांसद के साथ धक्का मुक्की की गई। महिला सांसदों तक का ख्याल नहीं रखा गया। पुतला दहन कार्यक्रम में गुरुदयाल यादव अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी लवन, देवीलाल बार्वे, प्रताप डहरिया, मृत्युंजय वर्मा, विरेन्द्र बहादुर कुर्रे, मृत्युजय पाडेय, अमर मिश्रा, अभिषेक पाडेय, कांति मनहरे महिला कांग्रेस अध्यक्ष लवन, दीपमाला अनंत पार्षद, बनवारी बार्वे, विरेन्द्र साहु, विनोद अनंत,अजय बार्वे, राजेश साहु, नारायण माझी, रामाकुर्रे, अखिलेश जोशी, नरेन्द्र वर्मा, सुनील डहरिया, प्यारे लाल वर्मा, देव यादव, उमेश रात्रे, कमल यादव, प्रवीण टडन रूपलाल, धनकुमार, केदारनाथ डहरिया, श्यामु विश्वकर्मा, ओमप्रकाश प्रभुवा, प्रतिक कुमार निषाद, रुपचंद मनहरे, श्रवण साहु, कलिमुल्ला अंसारी इत्यादि उपस्थिति थे।
राज्यसभा में कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ हुआ अभद्रता, विरोध में कांग्रेस ने जलाया भाजपा का पुतला
