रायपुर । छत्तीसगढ़ चेंबर आफर कामर्स के अध्यक्ष व कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी का केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें चेंबर द्वारा जीएसटी कर के प्रति अनुपालन करने करदाताओं में जागरुकता लाने के लिए दिया गया। कोरोना काल के बावजूद इस साल प्रदेश के जीएसटी कर संग्रहण में बढ़ोतरी हुई है। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय रायपुर के प्रधान आयुक्त बीबी महापात्रा के हाथों मिला। इसके साथ ही केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स भुगतान करने वाले करदाताओं के साथ ही कर विशेषज्ञों का भी सम्मान किया। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा इस साल फिर से चीनी उत्पादों के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में लोगों को देसी वस्तुएं खरीदने के लिए जागरुक किया जा रहा है। साथ ही व्यापारियों से भी कहा जा रहा है कि वे अधिक से अधिक देसी वस्तुओं की ही बिक्री करें। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी त्योहारी सीजन में चीनी कारोबार को घटाना है। लोगों में देसी उत्पादों को खरीदने के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।
केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने किया चेंबर अध्यक्ष पारवानी का सम्मान

