देश दुनिया वॉच

राजनांदगांव में भाजपा नेता संजीव जैन ने फंदा लगाया, पंखे से लटका मिला शव

Share this

राजनांदगांव : सोमवार रात भाजपा नेता ने खुदकुशी कर ली। उनका शव घर के ही एक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी लड़की की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ रहा है। वह ब्लैकमेल करके 2 करोड़ रुपए वसूल चुकी है। शायद इसी से तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नंदई चौक निवासी संजीव जैन (52) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे और नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। वह सोमवार शाम को घर पहुंचे और फिर परिजनों के साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद रात करीब 8.30 बजे अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो परिजन बुलाने गए, लेकिन दरवाजा बंद था। कुछ देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का कहना है कि कर्ज के चलते परेशान थे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता को उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली एक लड़की ब्लैकमेल कर रही थी। उसको रुपए देने के चक्कर में वह अपनी प्रॉपर्टी भी बेच चुके थे। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 2 करोड़ रुपए उसे दे चुके थे। वहीं परिजनों का कहना है कि ठेकेदारी में कुछ समस्या के चलते वह परेशान रहते थे। उन्होंने काफी कर्ज भी ले रखा था। कांट्रैक्ट में रुपए फंसने के कारण वह कर्ज भी नहीं चुका पा रहे थे।

पुलिस बोली- अभी जांच कर रहे हैं, शाम तक बता पाएंगे

वहीं पुलिस इस संबंध में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट में उन्होंने क्या लिखा है यह भी जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी जा रही है। पुलिस कह रही है कि जांच जारी है। ज्यादा जानकारी वे शाम तक ही दे सकेंगे। फिलहाल जिले में भी उनको ब्लैकमेल किए जाने को लेकर चर्चा है। बताया जा रहा है कि भाजपा शासनकाल में वह काफी मजबूत कांट्रेक्टर माने जाते थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *