- 12 वर्षों में आज तक 115 लावारिस लाशों का कर चुके क्रिया कर्म
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर कल दिनांक 11अगस्त.2021 दिन बुधवार को मानवता के नाते सुबह 9:00 बजे लावारिस लाश का अंतिम क्रिया कर्म किया गया। जन सहयोग समाज सेवी संगठन को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग जो अस्पताल में विगत 40-45 दिनों से भर्ती है, उस बुजुर्ग के साथ कोई भी परिजन नहीं है। जब उस बुजुर्ग की ऐसी स्थिति के बारे में जन सहयोग समाज सेवी संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जानकारी हुई तो उसके बाद से जन सहयोग समाज सेवी संस्था के सदस्यों के द्वारा समय-समय पर जाकर उस बुजुर्ग की सेहत के हाल-चाल की जानकारी ली जाती थी लेकिन आज दिनांक 11.8. 2021 को जन सहयोग समाज सेवी संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को यह सूचना मिली कि उस बुजुर्ग का निधन हो गया है, तब मानवता के नाते जन सहयोग समाज सेवी संगठन के सदस्यों के द्वारा अंतिम क्रियाकर्म किया गया। क्रिया कर्म में अजय पप्पू मोटवानी ,मोहन सेनापति, चरण यादव, महेंद्र सिंह राजपूत, करण नेताम, सदानंद साहू ,कृष्णा चौरसिया, राकेश रजक, जगदीश नेताम आदि उपस्थित थे,,, इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अजय पप्पू मोटवानी ने संक्षिप्त रूप से कहा कि हम यह काम किसी लालच से नहीं करते, निस्वार्थ भाव से करते हैं। जिनका कोई नहीं है, उनका भी क्रिया कर्म करते हैं और जिनके कोई हैं लेकिन बहुत ग़रीब हैं , उनकी सहायता के लिए भी अंत्येष्टि का प्रबंध करते हैं । यह हमारी जन सहयोग संस्था द्वारा किया जाने वाला 115 वां अंतिम संस्कार था। ज्ञातव्य है कि आज बुधवार बाज़ार का दिन था, फिर भी अजय पप्पू मोटवानी अपनी दुकान देखना छोड़ कर सुबह से इसी पुण्य कार्य में लगे हुए थे।

