
(बेमेतरा ब्यूरो ) | भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार बेरला मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को में संपन्न हुई। इसमें जिले से मण्डल प्रभारी के रूप में आए जिला भाजपा महामंत्री विकास धर दीवान ने मंडल में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की। महामंत्री दीवान ने शक्ति केंद्र में प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्ति की स्थिति जानी। वहीं जल्द से जल्द बूथों के पुनर्गठन के पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया। बैढ़क में पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश सिंह चन्देल भी शामिल हुए | दीवान ने कहा कि पार्टी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होती है बूथ और जिस पार्टी ने बूथ जीत लिया वो चुनाव भी जीत जाती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो पार्टी द्वारा सौंपे गए सभी कामों को अपने-अपने बूथों में पूरे समर्पण से करें। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अगले विधान सभा चुनाव की उलटी गिनती अब प्रारंभ हो चुकी है इसलिए कमर कसकर अपने दायित्व के निर्वहन में लग जाएं। हर पदाधिकारी कुछ बूथों को जिताने की जिम्मेदारी ले। दीवान ने बैठक में शामिल बूथ अध्यक्षों को टिप्स दिया कि प्रदेश में हमारी सरकार के 15 वर्षों में जन कल्याणकारी कार्यों और वर्तमान सरकार की विफलताओं की चर्चा गांव-गांव में करनी चाहिए। चर्चा में मोदी सरकार के सात स्वर्णिम वर्षों के शानदार कार्यों की भी बात करें। हमारे बूथ का हर कार्यकर्ता बड़े गर्व के साथ एक रुपये किलो चावल योजना, सरस्वती साइकिल योजना, गांव गांव तक बनी प-ी सड़कें, प्रधान मंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, रसोई घर तक मुफ्त पहुंचे गैस चूल्हे और सिलेंडर वाली उज्जवला योजना, धारा 370 के हटने का विषय और अयोध्या में बन श्री राम मंदिर के निर्माण जैसे प्रमुख विषयों की चर्चा करें। पूर्व विधायक अवधेश चन्देल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर कोने में जनता इस सरकार से त्रस्त है और इसे बदलने के लिए अपने समय का इंतजार कर रही है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम सब अपने संगठन के माध्यम से जनता के दुख दर्द में उनके साथ खड़े रहें। उनकी समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन भी करें। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के बूथ के कार्यकर्ता अभी से इस काम में लग गए तो आने वाले विधानसभा में हमारी जीत पक्की है। हम फिर सरकार में आकर छत्तीसगढ़ की सेवा कर सकेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल ने मंडल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा महामंत्री गौकरन साहू ने बैठक का संचालन किया। उपाध्यक्ष किसुन साहू ने आभार वक्त किया | इस दौरान डोमेन्द्र राजपूत,जिला पंचायत सभापति पुष्पा साहू,वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी,किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य कैलाश शर्मा,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लता वर्मा,यतीश द्विवेदी,संतोष साहू,किशुन साहू मंडल उपाध्यक्ष,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष द्रौपती साहू,मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत,सुशील चतुर्वेदी,कन्हैया सेन,प्रमोद गुप्ता,रमेश वर्मा, युवा मोर्चा-जिला महामंत्री होलु साहू, मंडल अध्यक्ष दीक्षांत साहू,जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी,प्रभारी तारण राजपूत,धर्मराज खांडे, लालू साहू,महामंत्री -पेखन साहू,शिवझड़ी सिन्हा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
