- विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा महिलाओं को अधिकारों एवं कानूनों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
आफताब आलम/बलरामपुर : अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामानुजगंज सिराजुद्दीन कुरैशी के निर्देशन एवं सचिव श्रीमती रेशमा बैरागी के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर बलरामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव श्रीमती रेशमा बैरागी द्वारा महिलाओं को प्रदत्त विभिन्न अधिकारों एवं कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वहां उपस्थित सदस्यों को सखी वन स्टॉप सेंटर एवं हमर अंगना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया गया। काननी अधिकारों की सहज जानकारी मिलने से महिलाएं लाभान्वित हो पाएंगी तथा उन्हें भ्रमित नहीं किया जा सकेगा। हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता तथा उनकी काउंसिलिंग के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर 24 घंटे चलने वाली सेवा है, आपात स्थिति में महिलाएं टोल फ्री नम्बर 181 पर फोन कर पुलिस व विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। सखी वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से महिलाओं को विधिक सहायता के साथ ही अल्पकालीन आश्रय की व्यवस्था दी जाती है तथा निःशुल्क पांच दिन का आश्रय, खाना-पीना तथा स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाती है। सेन्टर में महिला पुलिस कर्मी की हमेशा उपलब्धता है और महिला कर्मियों द्वारा प्रार्थी की हर संभव मदद की जाती है।

