प्रांतीय वॉच

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साक्षरता शिविर का आयोजन

Share this
  • संवैधानिक अधिकारों सहित नालसा व निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में दी गई जानकारी

आफताब आलम/बलरामपुर : आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाए(नालसा) के एक्टिविटी कैलेण्डर 2021 के अनुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामानुजगंज सिराजुद्दीन कुरैशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामानुजगंज श्रीमती रेशमा बैरागी के मार्गदर्शन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम भंवरमाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त साक्षरता शिविर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के उत्पीड़न रोकने संबंधी कानूनों एवं उन्हें मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं(नालसा) योजना 2015, भारतीय संविधान में उनके अधिकार, निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम एवं 11 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत व नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं पम्पलेट का वितरण किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *